किशनपुर (सुपौल)। प्रखंड मुख्यालय स्थित +2 हाई स्कूल अभुआड़ में सोमवार को रिशु मिश्रा ने अपने जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 350 स्कूली बच्चों और शिक्षकों को नाश्ता, केक, पेस्ट्री और बिस्किट खिलाया गया।
प्रधान शिक्षक संतोष झा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में सामाजिक समरसता बढ़ती है और समाज की भागीदारी विद्यालय से जुड़ती है। यह छात्र और समाज के लिए अनुकरणीय पहल है।
मौके पर शिक्षक मयंक राज, सत्यंजीव झा, माधव रंजन, मुरारी मिश्रा, बब्लू झा, आनंद झा, रीता देवी, सुनील झा, पिंटु झा सहित परिवार के सदस्य, ग्रामीण और शिक्षक मौजूद थे।

