
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)
योजना एवं विकास विभाग, बिहार के निदेशक डॉ० नुरूक हक शिवानी के निर्देश पर प्रखंड सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सूची मांगे जाने को लेकर स्वयंसेवकों में हर्ष का माहौल है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज श्री गुलजारी कुमार पंडित द्वारा प्रखंड के कुल 112 प्रशिक्षित सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सूची अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय को भेज दी गई है।

BDO श्री पंडित ने बताया कि अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा पूर्व में कार्य कर चुके प्रशिक्षित सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सूची की मांग की गई थी। उसी के आलोक में उदाकिशुनगंज प्रखंड के 112 स्वयंसेवकों की सूची योजना एवं विकास विभाग के निदेशक को भेजी गई है।
BDO द्वारा सूची भेजे जाने पर सांख्यिकी स्वयंसेवकों में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों में विकास कुमार, अमित कुमार मिश्रा, मो० इबरार आलम, पवन पोद्दार, सुमित कुमार मेहरा, मो० गाजी अनवर, अंजनी कुमार, कुमोद कुमार, धनंजय कुमार राणा, मुन्ना कुमार मेहता, ब्रजेश कुमार सहित सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल थे।
