पटना में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती तेज

पटना। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती का काम युद्ध स्तर पर जारी है। ग्रामीण कार्य विभाग के विभिन्न प्रमंडलों में भी मरम्मती कार्य तेजी से कराया जा रहा है।बाढ़ प्रमंडल में 166 चिह्नित स्थलों में से 5 स्थानों पर करीब 1.60 किलोमीटर सड़क की मरम्मती पूरी हो चुकी है। पटना पश्चिमी प्रमंडल में 96 में से 43 स्थानों पर काम पूरा किया गया है। वहीं 5 क्षतिग्रस्त सड़कों को, जिनकी लंबाई करीब 4.9 किलोमीटर है, फिर से मोटरेबल बनाने का कार्य जारी है।पालीगंज प्रमंडल में 73 में से 6 स्थानों पर 2 किलोमीटर से अधिक सड़क की मरम्मती पूरी हो चुकी है। दानापुर प्रमंडल में दोनों चिह्नित स्थानों पर काम पूरा कर लिया गया है, जबकि मसौढ़ी प्रमंडल में 11 में से 6 स्थानों पर मरम्मती कार्य पूर्ण हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!