
पटना। बाढ़ और अत्यधिक बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती का काम पथ निर्माण विभाग ने तेज कर दिया है। न्यू कैपिटल रोड डिवीजन में चिह्नित 355 स्थलों में से 72 जगहों पर मरम्मती पूरी हो चुकी है। पटना पश्चिमी पथ प्रमंडल में 129 में से 8 स्थानों पर करीब 7 किलोमीटर सड़क की मरम्मती पूरी की गई है। वहीं पटना सिटी पथ प्रमंडल में चिह्नित सभी 4 स्थानों पर करीब 1.5 किलोमीटर सड़क की मरम्मती पूरी हो चुकी है। शेष स्थानों पर भी तेजी से काम जारी है और जल्द ही मरम्मती पूरी कर ली जाएगी।

