आसपास की स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : डीईओ

सुपौल। “स्वच्छता किसी एक विभाग की नहीं, पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।” ये बातें डीईओ संग्राम सिंह ने रविवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कही।

डीईओ के नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर से हुई और गांधी मैदान तक सड़क के दोनों किनारों की साफ-सफाई की गई। इसमें पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, स्काउट और एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।

डीईओ ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों के व्यवहार में स्वच्छता लाना है। शिक्षक विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों और समाज को भी जागरूक करें। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ को लेकर बाजार, पूजा स्थलों और जलाशयों के आसपास विशेष सफाई की जरूरत है।

उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और सुपौल को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

अभियान में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा, सरस्वती विद्या निकेतन के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार, रामचन्द्र यादव, जनार्दन मंडल, गोपाल चौधरी, स्काउट के जिला संगठन आयुक्त संजय झा, विजेंद्र विमल सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!