सुपौल। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 84 किलो 250 ग्राम गांजा और 129 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। एक चार पहिया वाहन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।
डीएसपी सदर राजीव रंजन ने बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान त्रिवेणीगंज के बेलहा वार्ड-01 निवासी विजांशु कुमार, पिता बलराम यादव को 29 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
किशनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर चार पहिया वाहन की तलाशी में 84 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया। वहीं कमलजरी रोड पर ढाला के पास मोटरसाइकिल की तलाशी में 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन मिले।
तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस गांजा और इंजेक्शन के स्रोत, आपूर्ति और नेटवर्क के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है।

