सुपौल। सुपौल जिले के सभी बैंक कर्मी तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। बैंक कर्मियों की मांग है कि महीने के सभी शनिवार को बैंक बंद रहना चाहिए।
इस संबंध में जानकारी बिहार ग्रामीण बैंक शाखा सुपौल के शाखा प्रबंधक संजय कुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मियों की प्रमुख मांग है कि महीने के हर शनिवार को बैंक बंद रखा जाए।
वहीं सुपौल जिले के लीड बैंक मैनेजर ने भी कहा कि जिले के सभी बैंक तीन दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो इस हड़ताल के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा, जिसमें स्केल-4 के मैनेजर भी शामिल रहेंगे।

