सुपौल महावीर चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला दहन कर जताया विरोध

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

सुपौल। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने आज अपने समर्थकों के साथ सुपौल के महावीर चौक पर चुनाव आयोग का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

इस अवसर पर लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि देश में वर्तमान सरकार पर वोट चोरी के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

लक्ष्मण कुमार झा ने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अविलंब अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और जनता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

मौके पर उपस्थित लोग:
नीरज कुमार झा, संतोष कुमार चौधरी, ललन कुमार, दिग्विजय कुमार, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद अंगार, संतोष पाठक, संजीव कुमार, राजीव कुमार, दिग्विजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

भवदीय
लक्ष्मण कुमार झा
युवा कांग्रेस, बिहार प्रदेश सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!