
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 7, सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्य में आई बाढ़ की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को सौंपा। वहीं, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग के लिए अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री को प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को राज्य में बाढ़ की वर्तमान स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
