घर-आंगन से लेकर बाजारों तक छाई रौनक, रंग-बिरंगी झालरों से सजे मकान, मिठाई और फल की दुकानों पर उमड़ी भीड़ सुपौल।जिले भर में धन, वैभव और सुख-समृद्धि का प्रतीक दीपावली का महापर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। दीपोत्सव को लेकर शहर से लेकर गांव तक उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। हर तरफ दीपों की रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट और आतिशबाजी से उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है।
दीपावली को लेकर लोगों ने कई दिनों से अपने घरों, आंगनों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई एवं सजावट की तैयारी शुरू कर दी थी। शनिवार को लोगों ने अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया। मकानों की छतों, बालकनियों और दरवाजों पर रंग-बिरंगी बिजली की झालरें लगाई गई हैं। शाम होते ही इन झालरों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा। घरों के आंगन में दीप और दीये जलाकर लोगों ने खुशियों के इस पर्व का स्वागत किया।
दीपावली को लेकर बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। फल, मिठाई, पूजन सामग्री एवं सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। लोगों ने पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं, फूल-माला, दीप, बाती और अन्य पूजन सामग्रियों की खरीदारी की। वहीं बच्चों और युवाओं में पटाखों को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पटाखों की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री हुई।
इधर, जिला मुख्यालय स्थित रेलवे माल गोदाम सहित मलहद में मां काली पूजा का आयोजन भी किया गया है। पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालु मां काली के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। पूजा आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
कुल मिलाकर दीपावली के अवसर पर पूरा जिला उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है। लोगों ने दीप जलाकर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुरक्षा को लेकर शहर के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं यातायात थाना प्रभारी उपेंद्र प्रसाद यादव आरक्षी उपाधीक्षक कमलेश्वरी प्रसाद



