सुपौल रविवार कोजिला पदाधिकारी सावन कुमार, के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राम टोला, वार्ड संख्या-04 स्थित महादलित टोला में महादलित समुदाय के परिवारों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने महादलित परिवारों के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयाँ वितरित कीं। उन्होंने सभी के साथ आत्मीयता से पर्व मनाते हुए दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल सदर, जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, संबंधित वार्ड पार्षद एवं विकास मित्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

