
मधेपुरा।
पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई। बिना कागजात, बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग तथा संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि वाहन जांच में पुलिस का सहयोग करें और अपराध की रोकथाम में सहभागी बनें।
