
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा।
प्रखंड मुख्यालय में प्रधान शिक्षकों की बैठक में प्रखंड स्तरीय प्रधान शिक्षक संगठन का सर्वसम्मति से गठन किया गया। संगठन में युवा और अनुभवी प्रधान शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है।
सर्वसम्मति से गुंजन कुमार भारती को प्रखंड अध्यक्ष तथा दिलीप पासवान को प्रखंड सचिव चुना गया। वहीं मोनिका कुमारी को वरीय उपाध्यक्ष, पवन कुमार रंजन को उपाध्यक्ष, रंजीत कुमार को उपसचिव, श्यामा प्रसाद को कार्यालय सचिव, कुणाल कुमार को कोषाध्यक्ष, मंजर आलम को मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार को प्रवक्ता, नीलम कुमारी को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी एवं राजीव, संजय रंजक को संयुक्त सचिव के पद पर निर्विरोध चयन किया गया।
पदाधिकारियों ने क्या कहा
नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष गुंजन कुमार भारती ने कहा कि शिक्षकों ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। शिक्षकों के मान-सम्मान की रक्षा सर्वोपरि होगी।
सचिव दिलीप पासवान ने कहा कि शिक्षकों की हर समस्या का समाधान प्रखंड स्तर पर ही कराने का प्रयास किया जाएगा।
वरीय उपाध्यक्ष मोनिका कुमारी ने कहा कि शिक्षकों के हित में संकल्पित होकर कार्य करूंगी। अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री तक जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। शिक्षकों को बेवजह परेशान करने वालों के खिलाफ संगठन कड़ा रुख अपनाएगा।
जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
संगठन के विस्तार पर नरेन्द्र नारायण यादव, उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा ने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती संगठन है। निरंजन कुमार मेहता, सदस्य बिहार विधानसभा ने कहा कि संघे शक्ति कलयुगे’। संगठन में ही शक्ति है। संजीव सिंह, सदस्य बिहार विधान परिषद ने कहा कि गुंजन भारती संघर्ष के रूप में जाने जाते हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुमार किशोर केसरी ने कहा कि संगठन में युवा नेतृत्व की जरूरत थी, जो पूरी हुई है।
मौके पर संजय कुमार पुतुल, गुंजन सिंह, मो. क्यूमुद्दीन, विपिन बिहारी गुप्ता, सियाराम मोची, उपेंद्र चौधरी, मजहर आलम, अनिल राम, नुर उल होदा अंसारी, सरफराज आलम, बीबी गुलफशा बानो, पूर्व मुखिया उपेंद्र मेहता, अनोखा कुमारी, प्रखंड प्रमुख अरविंद यादव, राजीव पासवान, उमेश यादव, शैलेश कुमार चौरसिया सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।
