गांधी मैदान में गणेश महोत्सव की महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बनारस के विद्वानों ने की महाआरती, हजारों श्रद्धालु हाथों में दीप लेकर पहुंचे गांधी मैदान

सुपौल।

ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहे गणेश महोत्सव के दौरान बुधवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बनारस से आए विद्वानों द्वारा विधि-विधान के साथ महाआरती संपन्न की गईशिरकत की और गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
महाआरती को लेकर गांधी मैदान में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घरों से दीप लेकर गांधी मैदान पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान गणेश की आराधना की। पूरा गांधी मैदान दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि गणेश महोत्सव के तहत 24 सितंबर की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं 25 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
महोत्सव के सफल आयोजन में मेला अध्यक्ष राम लखन चौधरी, उपाध्यक्ष उमेश चौधरी एवं नवीन कुमार, सचिव ललन कुमार, कोषाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी, रामकुमार चौधरी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गांधी मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भीड़ और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रहे। महाआरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से गांधी मैदान पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। आरती समापन के बाद प्रसादका वितरण किया गया जबकि रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही थी फिर भी काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!