श्री गणेश महोत्सव में वर्दान न्यूज़ के जिला संवाददाता सम्मानित सुपौल

गांधी मैदान, सुपौल में आयोजित 11 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के तहत चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विधिवत समापन के अवसर पर वर्दान न्यूज़ के जिला संवाददाता को श्री गणेश पूजा समिति, सुपौल एवं कथा व्यास सोनम जी द्वारा सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह के दौरान पूजा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कथा व्यास सोनम जी ने जिला संवाददाता को सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला संवाददाता ने श्री गणेश पूजा समिति के सभी सदस्यों एवं कथा व्यास सोनम जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की सकारात्मक खबरों को समाज तक पहुंचाना पत्रकारिता का महत्वपूर्ण दायित्व है। श्री गणेश महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजन समाज में आस्था, संस्कार और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।समापन अवसर पर पूरा गांधी मैदान भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए।गणपति बप्पा मोरया! 🚩मंगल मूर्ति मोरया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!