सुपौल। जिले के सदर अस्पताल समेत विभिन्न सरकारी अस्पतालों में दूसरे दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण बुधवार को OPD सेवा बंद रही। इससे इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज सुबह ही अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन OPD बंद मिलने से कई मरीजों को बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ा। मरीजों का कहना है कि उन्होंने किराया खर्च कर घंटों सफर कर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन जांच नहीं हो सकी।
बताया जा रहा है कि सहरसा में पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद 2 चिकित्सकों के तबादले का मामला सामने आया था। इसी के विरोध में डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
हड़ताल पर मौजूद डॉक्टर: डॉ विनय कुमार, संजय कुमार मिश्रा, एस पी सिन्हा, डॉ हरिशंकर एवं अन्य।
मरीजों ने मांग की है कि विवाद का जल्द समाधान कर OPD सेवा बहाल की जाए।
