
*सुपौल।* रतन रिजॉर्ट, कोसी रोड में राष्ट्रीय लोक गाथा भगत महान संगम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के कई जिलों के पंजियार समाज के लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर कला संस्कृति मंत्री, पिपरा विधायक रामविलास कामत और संस्थापक डॉ. अमन कुमार द्वारा किया गया।

लोक कलाकारों में काफी उत्साह देखा गया और सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कला संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, विधान परिषद सदस्य डॉ. एनके यादव मौजूद रहे।
सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी, थाना प्रभारी और यातायात थाना प्रभारी मुस्तैद रहे। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव, राम अवतार, खोखा बाबू सहित कई लोग उपस्थित थे।

कला संस्कृति मंत्री के द्वारा एक वृक्ष देकर सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। सभा में सभी लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया गया और कहा गया कि आज से हम लोग नशा नहीं करेंगे।
