बाढ़ पीड़ितों की मदद को हम ने बढ़ाया हाथ

मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपे 11 लाख रुपये, सांसदों-विधायकों ने भी एक माह का वेतन देने का लिया निर्णय

पटना। बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये की सहयोग राशि दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री को 11 लाख रुपये का चेक और सहयोग से संबंधित पत्र सौंपा गया।पार्टी की ओर से बताया गया कि बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षद भी आगे आए हैं। उन्होंने अपना एक-एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। पार्टी का कहना है कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए सामूहिक सहयोग जरूरी है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग राशि प्रदान करने के लिए हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रतिनिधिमंडल के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए मिलने वाली यह राशि उपयोगी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!