बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता का “जनता दर्शन” – रामपुर पंचायत में घर-घर जाकर सुनीं समस्याएं

मुरलीगंज प्रखंड के हर वार्ड-टोला में घूमे विधायक, बोले – हर समस्या का होगा समाधान, जनता से सीधा संवाद है मेरी ताकत

मुरलीगंज (मधेपुरा) वरदान न्यूज

बिहारीगंज विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री निरंजन कुमार मेहता ने आज मुरलीगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत में “जनता दर्शन” कार्यक्रम के तहत जन-जन से सीधा संवाद किया।
विधायक जी सुबह से ही रामपुर पंचायत के विभिन्न वार्ड, टोला-मोहल्लों में पैदल घूम-घूम कर आम लोगों, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं से मिले और उनकी मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए।
समस्याएं सुनी, समाधान का भरोसा दिया

जनता दर्शन के दौरान लोगों ने सड़क, नाली, बिजली, राशन, पेंशन और आवास से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी हर जायज समस्या का निश्चित समाधान होगा।
विधायक जी ने कहा – _”मेरे लिए जनता ही परिवार है। जनता के बीच रहना, उनकी समस्याएं सुनना और उसका समाधान करना ही मेरा पहला कर्तव्य है। बिहारीगंज का विकास एनडीए की प्राथमिकता है।”

NDA कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
इस दौरान उनके साथ एनडीए के समर्पित साथी, पंचायत प्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे दौरे में जनता ने विधायक जी का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

रामपुर पंचायत के लोगों ने कहा कि निरंजन मेहता जैसे जन-जन से जुड़े विधायक के कारण आज बिहारीगंज में विकास की नई रोशनी दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!