
सामाजिक न्याय के पुरोधा थे बी.पी. मंडल – वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को किया याद
मुरहो/मधेपुरा।
आज दिनांक 25.08.2026 को ग्राम मुरहो, मधेपुरा में बी.पी. मंडल जयंती समारोह-2026 का आयोजन राजकीय समारोह के रूप में बड़े ही गरिमामय तरीके से किया गया।

यह वही पावन धरती है जहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता स्व. बी.पी. मंडल जी का जन्म हुआ था। इस अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा, पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
समारोह की शुरुआत स्व. बी.पी. मंडल जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई।
डीएम-एसपी ने क्या कहा?
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. बी.पी. मंडल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय के सच्चे पुरोधा थे। मंडल आयोग की रिपोर्ट के माध्यम से उन्होंने पिछड़ों और वंचितों को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार ने अपने संबोधन में एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि –
“सूखा नशा (ड्रग्स) आज समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। युवाओं को इस लत से बचाने के लिए समाज में जागरूकता लाना बहुत जरूरी है और इसमें हमें सबको साथ आना होगा।”
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर बी.पी. मंडल जी के बताए सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
समारोह में मुरहो ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया और अंत में जिला प्रशासन पदाधिकारी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
मधेपुरा मुरहो में बी पी मंडल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीएम, एसपी व अन्य अतिथि
