
डीआईजी ने कहा – रक्षाबंधन केवल राखी का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है
सहरसा/मधेपुरा।
कोसी रेंज के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. कुमार आशीष ने शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही आस्था और उत्साह के साथ मनाया।
इस अवसर पर आयोजित सादे समारोह में उन्होंने रक्षाबंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आपसी रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है।
रक्षाबंधन के मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। पूरे माहौल में स्नेह और आत्मीयता देखने को मिली।
डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने क्या कहा?
इस अवसर पर डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि –
रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि हमें अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी भाईचारा, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहिए। यह हम सभी की जिम्मेदारी है।”
पर्व के दौरान परिवार के सदस्यों और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में रक्षाबंधन मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।
डीआईजी सर के इस सरल और आत्मीय अंदाज की पुलिस महकमे और आम लोगों में काफी सराहना हो रही है।
