
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति की ओर से अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के शहादत दिवस एवं नवनिर्वाचित विधान पार्षदों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके देश के प्रति योगदान और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में रामचन्द्र विद्यार्थी का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों और संघर्ष की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने प्रजापति समाज के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अगले तीन माह के भीतर माटी कला बोर्ड का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज को आगे बढ़ाने तथा उन्हें उनका अधिकार और न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।


उन्होंने कहा कि कुम्हार (प्रजापति) समाज मिट्टी से विभिन्न कलाकृतियां और उपयोगी वस्तुएं तैयार कर अपनी पारंपरिक कला को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाता रहा है। बिहार की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक हुनर को संरक्षित रखने में इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री ने कहा कि माटी कला से जुड़े कारीगरों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार प्रभावी कदम उठाएगी। पारंपरिक हुनर को आधुनिक जरूरतों से जोड़कर रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।समारोह के दौरान नवनिर्वाचित विधान पार्षदों का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद
