श्रावणी मेला: सोमवारी से पहले DM-SP ने किया बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर का संयुक्त निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

वरदान न्यूज 09 अगस्त 2026

श्रावणी मेला-2026 के मद्देनजर आगामी सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा ने आज शनिवार को संयुक्त रूप से बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की कतार, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास द्वार तथा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। दोनों अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कतारबद्ध होकर दर्शन करें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!