बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को ले विभिन्न मतदान केंद्रों एवं चेक पोस्टों का सघन निरीक्षण

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु पटना पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में आज दिनांक 30.07.2026 को श्री राघव दयाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मसौढ़ी-01 द्वारा पीरबहोर थानान्तर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों एवं चेक पोस्टों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सजगता, सुरक्षा प्रबंधों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही विभिन्न चेक पोस्टों पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!