
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को ले पटना पुलिस लगातार कर रहें हैं क्षेत्र भ्रमण

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पटना पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 30.07.2026 को सुश्री शैलजा, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा बांकीपुर विधासभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। साथ ही मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की समीक्षा की गई।इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को चुनाव के दौरान पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
