फतुहा. फतुहा थाना पुलिस ने नवीन पासवान हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए फतुहा एसडीपीओ वन अवधेश कुमार ने बताया कि नवीन हत्या कांड जो एक हुलसी की रात्रि एक बजे हुआ था का मुख्य आरोपी को 11 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तनु कुमार सिंह (23 वर्ष), पिता- ललेंद्र सिंह, मूल निवासी छबीलापुर थाना क्षेत्र, जिला नालंदा एवं वर्तमान में को-ऑपरेटिव कॉलोनी, फतुहा निवासी को गिरफ्तार किया.पुलिस ने उसे हत्या में प्रयुक्त बाइक के साथ दबोच लिया.
पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में फतुहा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे.
प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि मृतक नवीन पासवान के विरुद्ध पूर्व से कुछ आपराधिक मामले दर्ज थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि वर्तमान हत्याकांड की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है.
पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

