

अग्निपीड़ित परिवारों के बीच विधायक निरंजन कुमार मेहता ने शनिवार को राहत राशि का चेक वितरित किया
वरदान न्यूज
मधेपुरा/उदाकिशुनगंज, बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद् वार्ड नंबर 17 के अग्निपीड़ित परिवारों के बीच विधायक निरंजन कुमार मेहता ने शनिवार को राहत राशि का चेक वितरित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि सरकारी खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है इसे लेकर आपदा पीड़ितों को ससमय राहत राशि उपलब्ध करायी जाती है चाहे बाढ़ प्रभावित हो या अग्निप्रभावित चाहे फसल क्षति मामला हो या दुर्घटना का मामला, पीड़ितों को सरकार द्वारा आपदा राहत कोष से राहत राशि अविलंब प्रदान की जाती है इसी योजना के तहत आज विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद् उदाकिशुनगंज वार्ड नंबर 17 के नगर परिषद् उदाकिशुनगंज अजय मंडल वार्ड पार्षद ने पीड़ितों परिवारों की जगी उम्मीद किरण देवी, चंचल कुमारी, अंजलि देवी, सुनैना देवी, करीना कुमारी, रेणू कुमारी, सुलेखा देवी, मधु देवी, मखो कुमारी, समेत अन्य सात अग्निपीड़ित परिवारों के बीच 12-12 हजार रुपये का चेक वितरण किया गया है इस दौरान सीओ स्वेता कुमारी झा , अंचल के नाजिर रविंद्र कुमार, जदयू युवा के अजय मंडल वार्ड पार्षद ,विश्व सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, जदयू नगर अध्यक्ष संतोष मंडल, देवनारायण राम , नीतीश कुमार, सचिन कुमार, आदि उपस्थित थे
