वरदान न्यूज। पुष्पम कुमार। मधेपुरा।
बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव बुधवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अंतर्गत क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे दोपहर करीब एक बजे स्थानीय पत्रकार गुड्डू कुमार ठाकुर के निवास स्थान पर गए, जहां उनका बेहद भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में पत्रकार गुड्डू कुमार ठाकुर और उनके पिता श्री अरुण कुमार ठाकुर ने विधानसभा उपाध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। दौरे के दौरान उपाध्यक्ष श्री यादव ने नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा तथा दैनिक भास्कर के स्थानीय पत्रकार गुड्डू कुमार ठाकुर को ‘अंगवस्त्र’ प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद उपाध्यक्ष महोदय ने पत्रकार गुड्डू कुमार ठाकुर और उनकी नवविवाहिता पत्नी को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया और ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के कई राजनीतिक और प्रशासनिक लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध चौधरी ‘गणगण’ और दिलीप मेहता। जदयू पंचायत अध्यक्ष बिनोद मंडल और सनोज मंडल। उपाध्यक्ष के निजी सचिव बिनोद कुमार, अजय कुमार तथा बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास सहित दर्जनों पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
