शिक्षकों ने सीखे प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के गुर

Oplus_131072

वरदान न्यूज
उदाकिशुनगंज/मधेपुरा (20.05.2026) प्रखंड संसाधन केंद्र उदाकिशुनगंज के प्रांगण में एक दिवसीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जहाँ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी विद्यालयों के पीबीएल से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उदाकिशुनगंज श्री सागर कुमार चौधरी ने उदाकिशुनगंज प्रखंड  को लागातार 13 वीं बार जिले में अव्वल स्थान पर कायम रहने और शत प्रतिशत विद्यालय में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने इस बेहतर प्रदर्शन का श्रेय प्रखंड तकनीकी टीम के सभी सदस्यों, प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय,उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक,सभी संकुल समन्वयकों और विशेषकर पीबीएल के नामित शिक्षक शिक्षिकाओं को इसके लिए बधाई दी। जिला तकनीकी टीम के प्रमुख सदस्य शैलैश कुमार चौरसिया ने कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के माध्यम से शिक्षण अधिगम काफी असरदार साबित हुआ है।बच्चों में गणित व विज्ञान के प्रति लगाव देखने को मिल रहा है। अन्य विषयों के लिए भी ऐसे कार्यक्रम लागू किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने भारतीय भाषा समर कैंप की चर्चा करते हुए बताया कि भारत भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध देश है। यह ग्रीष्मकालीन शिविर विद्यार्थियों को रोचक गतिविधियों, संवादात्मक सहभागिता तथा सांस्कृतिक अनुभवों के माध्यम से विभिन्न भारतीय भाषाओं से परिचित कराने का एक अभिनव प्रयास है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना से प्रेरित यह पहल बहुभाषिक शिक्षा, भाषाई संवेदनशीलता तथा “विविधता में एकता” के भारतीय आदर्श को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।ज्ञात हो कि प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में गत सात दिनों तक भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का सफल आयोजन किया गया है।
बीईओ उदाकिशुनगंज ने श्री संजय कुमार (डीईओ मधेपुरा) अभिषेक कुमार (डीपीओ,समग्र शिक्षा अभियान मधेपुरा) संभाग प्रभारी सुशील मंडल, जिला तकनीकी टीम लीडर संजय क्रांति, प्रेमलता आदि का विशेष आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया, मंजर आलम, वंदना कुमारी, अनिकेत रंजन, अविनाश कुमार,परशुन सिंह, रामचंद्र राम, इंद्र कुमार गुजराल, सावित्री कुमारी, निलेश कुमार, आफताब आलम, संजीव सिंह, संजय प्रताप,पुतुल कुमार, कुलानंद कुमार, संतोष कुमार, पवन कुमार,राहुल कुमार, प्रतिभा कुमारी, मो०परवेज मुशर्रफ, रमेश कुमार मेहता,रामभजन कुमार, गजेंद्र कुमार, केएम चांदनी अमृता कुमारी सुनील कुमार चौरसिया गुलफसा बानो सियाराम मोची व
आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!