जिला पदाधिकारी द्वारा भारत की आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया के तहत स्वयं अपनी गणना सफलतापूर्वक पूर्ण की गई

दिनांक 19-04-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन द्वारा भारत की आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया के तहत स्वयं अपनी गणना सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्व-गणना एक सरल, सुरक्षित एवं समय की बचत करने वाली प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना की प्रक्रिया में भाग लें और डिजिटल माध्यम का उपयोग कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि सही एवं अद्यतन जानकारी प्रदान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे विकास योजनाओं के निर्माण में सहायता मिलती है। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!