

वरदान न्यूज । मधेपुरा
समाहर्ता महोदय के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध विशेष सघन छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल परिसर सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर व्यापक जांच एवं तलाशी अभियान संचालित किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ी नजर रखी गई। छापामारी दल में सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध श्री अरविंद पोद्दार के नेतृत्व में अन्य मद्यनिषेध पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे इस अभियान में सहयोग करें।
