दिघ्घी में निर्मित गोवर्धन बायोगैस संयंत्र का संचालन एवं रख रखाव हेतु उनन्ति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति रघुनाथपुर और प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुरलीगंज के बीच एकरारनामा

वरदान न्यूज । मधेपुरा

आज दिनांक 18अप्रैल 2026, दिन शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मधेपुरा जिले के ग्राम पंचायत दिघ्घी में निर्मित गोवर्धन बायोगैस संयंत्र का संचालन एवं रख रखाव हेतु उनन्ति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति रघुनाथपुर और प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुरलीगंज के बीच एकरारनामा किया गया। डीआरडीए डायरेक्टर सर के निर्देशानुसार की गरिमामयी उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच बायोगैस प्लांट के रख-रखाव के लिए एकरारनामा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने गाँव के लोगों के लिए आपदा में अवसर की एक बड़ी पहल बताई। इस गोबर गैस प्लांट से गाँव के 20 से 25 घरों में रसोई घर के चूल्हे जलेंगे और इसकी देख-रेख जीविका ग्राम संगठन की दीदियाँ करेंगी जिसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुरलीगंज के साथ एमओ यू करवाया गया। इस मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक- जीविका, जिला समन्वयक- लोहिया स्वच्छ बिहार
अभियान, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं जीविका दीदियाँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!