मद्यनिषेध विभाग द्वारा सघन छापामारी अभियान चलाया गया

वरदान न्यूज । मधेपुरा

दिनांक 16.04.2026 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान मस्जिद चौक, बुडको परिसर, स्टेडियम के समीप तथा मुख्य सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जाँच की गई। साथ ही शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरारी (वार्ड नं. 02), निशिहरपुर (वार्ड नं. 03) एवं हरीहर टोला (वार्ड नं. 21) सहित अन्य स्थानों पर दुकानों एवं संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की गई।
अभियान के दौरान अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई तथा संबंधित व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस छापामारी अभियान में अधीक्षक मद्यनिषेध श्री दुर्गेश कुमार, निरीक्षक मद्यनिषेध बबलू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!