

वरदान न्यूज । मधेपुरा
जिले में विधि-व्यवस्था एवं कारा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 17 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 4:50 बजे से 5:38 बजे पूर्वाह्न में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा श्री संदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारा, मधेपुरा में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी में अनुमंडल पदाधिकारी, मधेपुरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधेपुरा, अन्य पदाधिकारी एवं जिला पुलिस बल के 51 जवान शामिल थे। इस दौरान कारा परिसर के विभिन्न पुरुष एवं महिला वार्डों, बैरकों एवं cctv का सघन निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। तलाशी अभियान के दौरान कोई भी आपत्तिजनक /प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई तथा CCTV कैमरा कार्यशील पाया गया। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज द्वारा भी मंडल कारा, उदाकिशुनगंज का अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सघन छापेमारी की गई। मंडल कारा, उदाकिशनगंज में भी छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक /प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कारा में सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में चाक-चौबंद रखी जाए तथा नियमित रूप से औचक निरीक्षण एवं तलाशी अभियान जारी रखा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
