जिले के कुल 51 गैस एजेंसियों के पास लगभग 11494 गैस सिलेंडरों का भंडार मौजूद, आज 8174 अतिरिक्त LPG गैस सिलेंडर प्राप्त होने की संभावना

वरदान न्यूज । सुपौल

सुपौल जिले के कुल 51 गैस एजेंसियों के पास लगभग 11494 गैस सिलेंडरों का भंडार मौजूद है, और आज 8174 अतिरिक्त LPG गैस सिलेंडर प्राप्त होने की संभावना है। कल दिनांक 15.04.2026 को लगभग 2921 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। अभी तक 24568 उपभोक्ता को बुकिंग की गैस आपूर्ति की जानी है। जिले के 51 गैस एजेंसियों में से 49 गैस एजेंसियों पर अभी LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध है, शेष दो गणौरा इण्डेन ग्रामीण वितरक, ग्वालपाडा इण्डेन ग्रामीण वितरक पर शीघ्र ही गैस की आपूर्ति किये जाने की संभावना है। आज अभी तक कुल 51 LPG एजेन्सी में से 22 की जाँच की गई है। 19 अन्य होटलों / प्रतिष्ठानों पर LPG गैस सिलेण्डरों के प्रयोग की जाँच हेतु छापेमारी की गई है। जिले में LPG की उपलब्धता में लगातार सुधार हो रहा है। है। तेल कम्पनियों द्वारा अस्पताल एवं सरकारी संस्थानों को जिनके पास वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन LPG गैस सिलेंडरों की ससमय उपलब्धता हेतु गैस वितरक कम्पनियों से लगातार संपर्क में है। उपभोक्तागण अपनी समस्या के समाधान हेतु गैस कंपनी के Common Emergency Helpline Toll Free Number (24X7)-1906, IOCL के Toll Free Number-1800-2333-555, BPCL के Toll Free Number-1800-22 4344 एवं HPCL के Toll Free Number-1800-2333-555 पर सम्पर्क कर सकते हैं। पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण हो रहा है। 3 पेट्रोल पम्पों की जाँच की गई है। तेल कम्पनियों से समन्वय स्थापित करके लगातार पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सुपौल में घरेलु LPG गैस सिलेंडरों के उठाव वितरण के निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष सख्या 06473-224005 है। आज दिनांक 15.04.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष में 4 शिकायतें / जानकारी प्राप्त करने हेतु कॉल प्राप्त हुआ है। सभी संबंधितों के शिकायतों का निष्पादन करा दिया गया है। अभी तक घरेलू गैस के वाणिज्यिक प्रयोग/ कालाबाजारी के आरोप में जिला अन्तर्गत तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चूकी है। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का निर्वाध उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और निबंध ईंधन एवं LPG गैस की आपूर्ति को सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए, कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने एवं वैवाहिक कार्य हेतु वाणिज्यिक LPG की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन, सुपौल पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन सभी लोगों से अनुरोध करता है कि आवश्यक वस्तुओं, LPG गैस, पेट्रोल की कोई कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!