जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन बकौर–भेजा पुल का निरीक्षण

वरदान न्यूज । सुपौल

आज दिनांक 13.04.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा जिला अंतर्गत निर्माणाधीन बकौर–भेजा पुल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया।
उपस्थित संवेदक द्वारा अवगत कराया गया कि पुल के ऊपर से गुजर रहे ओवरहेड विद्युत तार के कारण बीच में आ रहे छह पिलरों का निर्माण एवं शिफ्टिंग आवश्यक था, जिसमें से चार पिलरों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष दो पिलरों का निर्माण कार्य मई माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके पश्चात विद्युत तार का शिफ्टिंग कार्य कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि शेष कार्य वर्ष के अंत तक पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान श्री शरथ आर०एस०, पुलिस अधीक्षक, सुपौल, श्री मनोहर कुमार साहू, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल सहित संबंधित संवेदक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!