वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना 2027 से संबंधित कार्यों की की गई समीक्षा

वरदान न्यूज । सुपौल

आज दिनांक 13.04.2026 को अपराह्न 5:30 बजे जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी चार्ज जनगणना अधिकारी ग्रामीण एवं शहरी के साथ जनगणना 2027 से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। प्रधान जनगणना अधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी कार्यपालक पदाधिकारी से दिनांक 13.04.2026 से दिनांक 24.04.2026 तक आयोजित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक सुरक्षित सहित के प्रशिक्षण कार्यक्रम को गुणवत्तापूर्ण सम्पन्न कराने का निदेश दिया। साथ ही प्रखंड स्तरीय सभी कर्मी एवं पदाधिकारी के साथ आम नागरिकों को स्व गणना करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया। स्व गणना वेव पोर्टल के माध्यम से दिनांक 17.04.2026 से 01.05.2026 तक निर्धारित है। प्रधान जनगणना अधिकारी ने दिनांक 02.05.2026 से 31.05.2026 तक प्रगणक द्वारा प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य हेतु सभी आवश्यक तैयारियां ससमय कर लेने हेतु भी निदेशित किया गया। समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त सह वरीय नोडल अधिकारी (जनगणना), अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना अधिकारी, निदेशक एन ई पी सह नोडल अधिकारी जनगणना तथा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!