
वरदान न्यूज । मधेपुरा
शिक्षा विभाग के अंतर्गत अनुकंपा आधारित बहाली के तहत एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील पहल करते हुए अनोखा भारती को तृतीय वर्गीय लिपिक पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उनकी काउंसलिंग दिनांक 26 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। आज समाहरणालय, मधेपुरा में आयोजित एक सादे समारोह में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करें तथा विभाग की कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह नियुक्ति अनुकंपा आधारित बहाली प्रक्रिया की पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं त्वरित क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही, यह जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।
