मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध विभिन्न स्थानों पर चलाया विशेष सघन छापामारी अभियान

वरदान न्यूज । मधेपुरा

दिनांक-11.04.2026 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध जिला मुख्यालय सहित सिंहेश्वर मंदिर परिसर एवं अन्य विभिन्न स्थानों पर विशेष सघन छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब की बिक्री, भंडारण एवं नशीले पदार्थों के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था। छापामारी के दौरान कई दुकानों एवं संदिग्ध स्थलों की गहन जांच की गई तथा संबंधित व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई। टीम द्वारा आमजनों से भी अपील की गई कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। इस अभियान में निरीक्षक मद्यनिषेध बबलू कुमार, अवर निरीक्षक प्रियशु प्रियदर्शी, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे। विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!