सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु की गई बैठक

वरदान न्यूज । सुपौल

विज्ञापन संख्या 87/2025 के अंतर्गत आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु आज दिनांक 11.04.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार, भा०प्र०से० जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता, सुपौल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल, वरीय कोषागार पदाधिकारी, सुपौल, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), सुपौल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में कुल 09 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। परीक्षा का आयोजन निम्नलिखित तिथियों में किया जाएगा: दिनांक: 14.04.2026, 15.04.2026, 17.04.2026, 18.04.2026, 20.04.2026 एवं 21.04.2026 (16.04.2026 एवं 19.04.2026 को परीक्षा नहीं होगी) परीक्षा की समय-सारिणी:
• प्रथम बैठक: प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
• द्वितीय बैठक: अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक

विषयवार विवरण:
• सामान्य भाषा
• सामान्य अध्ययन
• सामान्य योग्यता (General Aptitude)

सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाए रखने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सघन जांच से गुजरना होगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!