मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध चलाया गया सघन अभियान

आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड, स्टेडियम के समीप, बुडको मैदान एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर विशेष छापेमारी की गई। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के सेवन तथा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था। छापेमारी के क्रम में कुल तीन व्यक्तियों को अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व निरीक्षक, मद्यनिषेध, मधेपुरा श्री बबलू कुमार द्वारा किया गया, जिनके साथ अन्य मद्य निषेध पदाधिकारी एवं कर्मी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। मद्यनिषेध विभाग ने आमजन से अपील की है कि शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!