भूजल संरक्षण एवं डाटा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, जल संरक्षण के प्रति दिलाई गई शपथ

वरदान न्यूज:- आज दिनांक 24 मार्च 2026 को समाहरणालय परिसर स्थित न्यू एनआईसी हॉल, मधेपुरा में “Output of NAQUIM and Dissemination of Groundwater Data” विषय पर केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, मध्य पूर्वी क्षेत्र, पटना द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त, मधेपुरा श्री अनिल बसाक, निदेशक (एनईपी), डीआरडीए, मधेपुरा श्री बिरेंद्र कुमार एवं केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के वैज्ञानिक श्री आलोक कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यशाला के दौरान वैज्ञानिक श्री आलोक कुमार सिन्हा ने केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं NAQUIM (National Aquifer Mapping and Management) रिपोर्ट के निष्कर्षों का तकनीकी सहायक द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। केन्द्रीय भूमि जल प्राधिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी वैज्ञानिक (ग) श्री देवज्योति मंडल द्वारा साझा की गई। साथ ही डाटा डिसेमिनेशन एवं जल संचयन में जनभागीदारी की भूमिका पर वैज्ञानिक (ख) श्री विशाल श्रीवास्तव द्वारा विस्तृत प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर “जल-जीवन-हरियाली” अभियान से संबंधित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे एवं कार्यशाला में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उप विकास आयुक्त महोदय के नेतृत्व में सभी उपस्थित पदाधिकारियों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई तथा प्रतिभागियों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!