सरदार पटेल भवन, पटना के सभागार में मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी “तस्करों के खिलाफ एक साथ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

दिनांक- 11.03.2026 को मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी “तस्करों के खिलाफ एक साथ” विषय पर बिहार पुलिस मुख्यालय, सरदार पटेल भवन, पटना के सभागार में मानव-व्यापार निरोध इकाई, कमजोर वर्ग प्रभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन श्री विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० अमित कुमार जैन, अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग, श्री आमिर जावेद, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० पी० एम० नायर, सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक, एन डी आर एफ ने मानव तस्करी तथा बंधुआ मजदूरी के विभिन्न पहलूओं के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया। दिनांक 31.07.25 से 14.08.25 तक ऑपरेशन “नया सवेरा” की सफलता और ऐसे मामलों में कृत कार्रवाई की सराहना की गई। नाबालिग लड़कियों को मानव-व्यापार से रोकथाम एवं यौन शोषण से मुक्ति अभियान की कार्रवाई हेतु दिनांक 01.04.26 से 30.04.26 ऑपरेशन “नया सवेरा 2.0” चलाने की घोषणा बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा की गई है, जिसमें मानव व्यापार, बाल श्रम, रेड लाइट एरिया एवं ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से पीड़ित / पीड़िताओं के मुक्ति एवं पुनर्वास हेतु सघन समकालीन अभियान चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!