
बिहारीगंज, प्रतिनिधि।
फोटो
गुलजार आलम (संवाददाता)
बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित मोहनपुर पंचायत में सोमवार को
राष्ट्रीय लोक मोर्चा मधेपुरा के जिलाध्यक्ष पिंटू मेहता एवं पुर्व जिला पार्षद प्रत्याशी अस्मिता कुशवाहा एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा तारारही शिव मंदिर छट घाट का सफाई कार्य शुरू किया गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा मधेपुरा के जिलाध्यक्ष रवि शंकर कुशवाहा उर्फ पिंटू कुशवाहा ने इस छठ पर्व को सामाजिक एकता और प्रकृति प्रेम का अनूठा उदाहरण बताया है। वे पूरे भक्तिभाव से कहता हैं।छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना का अवसर नहीं है बल्कि यह हमें त्याग, तपस्या, स्वच्छता और अनुशासन सिखाता है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिला अध्यक्ष खुद अपने गांव में आगे आकर इस तरह की लगन और श्रद्धा दिखाते हैं, तो आम लोगों में भी एक नई ऊर्जा भर जाती है। जिलाध्यक्ष की मेहनत से यह तय है कि इस बार गांवों के छठ घाट पहले से कहीं ज्यादा स्वच्छ और सुंदर होंगे। पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी अस्मिता कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छ घाट, स्वच्छ वातावरण और स्वच्छ मन के साथ जब अर्घ्य दिया जाएगा तो भगवान सूर्य देव व छठी मैया की कृपा पूरे बिहार के साथ साथ मोहनपुर पंचायत पर बरसेगी,जय छठी मैया। मौके पर जिला प्रधान महासचिव अमित कुशवाहा, नवल किशोर कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, सुनील कुमार मेहता, जिला कोषाध्यक्ष धीरेंद्र मेहता,प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुशवाहा ,डॉक्टर आशीष कुमार, वरिष्ठ नेता अशोक मेहता सहित अन्य का कार्यकर्ताओं सफाई कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
