सुपौल: दीपावली पर SP ने किया भ्रमण, जवानों में बांटी मिठाई, सुरक्षा का लिया जायजा

सुपौल। रविवार को दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान कर्तव्य पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की मुस्तैदी का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कर्तव्य पर मुस्तैद पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन एवं हौसला अफजाई करते हुए उनके बीच मिठाइयों का वितरण कर दीपावली की खुशी साझा की।

पुलिस अधीक्षक ने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं कठिन परिस्थितियों में भी पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सराहना की। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को ब्रीफ करते हुए कहा कि पर्व-त्योहार के अवसर पर आमजनों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी पुलिस बल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिले में दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दमय वातावरण में संपन्न कराने हेतु सुपौल पुलिस द्वारा पुलिस बल प्रतिनियुक्त कर सतत निगरानी, अनुश्रवण करते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!