मख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेने हेतु समृद्धि यात्रा की की शुरुआत

बिहार में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेने हेतु समृद्धि यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना तथा बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है ताकि प्रदेशवासियों का जीवन समृद्ध हो। यात्रा के प्रथम दिन पश्चिम चंपारण जिले का भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान 153 करोड़ रु॰ की लागत की 125 योजनाओं का शिलान्यास तथा 29 करोड़ रु॰ की लागत की 36 योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त कुमारबाग स्थित चनपटिया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और उद्यमियों से बातचीत की। उद्यमियों एवं निवेशकों को हरसंभव सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया। कुमारबाग स्थित चनपटिया औद्योगिक क्षेत्र एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। यात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर पूर्ण करें। बैठक के पश्चात् बेतिया के रमना मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया तथा सभा में मौजूद लोगों से संवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!