फतुहा प्रखंड सभागार भवन में सोम वार की दोपहर बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई.बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने फतुहा प्रखंड विभिन्न पंचायतों में जनवितरण के दुकानदारों पर गरीबों के साथ हेरा फेरी का दो बार । टिका लगाकर एक बार ही अनाज देता और कहा कि प्राय सभी जनवितरण दुकानदार उपभोक्ताओं को फ्री मिलने वाले पांच किलो अनाज में एक से दो किलो काट कर अनाज देते है.साथ ही कुछ दुकानदारों द्वारा दो बार गरीबों का टिपा लगा कर एक बार राशन देते हैं. और कहते है कि सर्वर काम नहीं कर रहा है इस दुकानदारों के खिलाफ जांच कर करवाई होनी चाहिए,। उन्होंने आगान बाड़ी केंद्रों पर भी सही ढंग से पोषाहार वितरण नहीं होने का आरोप लगाया और इसमें सीडीओ की मिलीभगत का आरोप लगाया.कुल मिलाकर बैठक हंगामेदार रही .मोहिउद्दीनपुर और मोमिंदपुर पंचायत के मुखिया रणधीर यादव ने कल।नल योजना में कई वर्षों में पानी नहीं पहुंचने के लिए पीएचडी विभाग के अधिकारियों।की लापरवाही करने का आरोप लगाया.साथ ही वर्ष 2023 में मोहिद्दीकपुर पंचायत के वार्ड नंबर दो में आम सभा कर चयनिय आशा कार्यकर्ता स्मिता कुमारी का वेतन दो साल से नहीं मिलने का आरोप स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम सुनीता कुमारी पर लगाते हुए कहा कि पच्चास हजार की की मांग सुनीता कुमारी कर रही है। इस पर बीडीओ ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर करवाई करने का आश्वासन दिया. पंचायत समिति सदस्य रविन्द्र सिंह ने अलावलपुर मध्य विद्यालय में व्याप्त अनियमितता की जांच करने की मांग प्रखंड शिक्षा पदाधीकारी से की.वही किसानों के बीज वितरण के दौरान जनप्रतिनिधियों को सूचना नहीं देने पर सभी जनप्रतिनिधियों ने कृषि पदाधिकारी प्रियंका कुमारी से जवाब तलब कीया.वर्षों बाद बीडीसी के बैठक में प्राय सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे.
इस बैठक में फतुहा बीडीओ गौतम कुमर सिन्हा, वीपीआरओ जितेंद्र कुमार,सीओ मुकेश कुमार थानाध्यक्ष सदानंद साह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे,
