मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज के मध्य विद्यालय बालक से 12‑वर्षीय बच्चा गायब, 45 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मधेपुरा जिले के आदर्श थाना उदाकिशुनगंज के पास स्थित मध्य विद्यालय से 11 नवंबर को 12‑वर्षीय सचिन कुमार गायब हो गया। इस मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत की गई थी जहां प्राथमिकी दर्ज तो किया गया लेकिन अभी तक बच्चे की बरामदगी नहीं हो पाई है। इस मामले को लेकर प्रशासन गम्भीर नहीं दिख रही है। क्योंकि जानकारी अनुसार उक्त विद्यालय में चारदीवारी के साथ साथ ग्रिल भी लगा हुआ है तो आखिर विद्यालय समय में बच्चे गायब कैसे हो गया? ये सोचनीय बात है। जो कहीं ना कहीं लापरवाही को दर्शाता है। वहीं उक्त विद्यालय के बगल में ही प्रखंड संसाधन केंद्र एवं कस्तूरबा विद्यालय है जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है क्या वह कैमरा दिखावट के लिए लगा है या फिर काम भी कर रहा है? ये भी जांच का विषय है। अगर कैमरा काम कर रहा है तो प्रशासन उस कैमरे के फुटेज के आधार पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? इन सब बातों से कहीं ना कहीं पुलिस की कार्रवाई पर संदेह पैदा करती है। खैर असल मामला क्या है ये जांच का विषय है इस पर वरीय पदाधिकारी को संज्ञान लेना चाहिए। वहीं लापता बालक के पिता का क्या कहना है इस वीडियो को देखें। इसके बाद भी प्रशासन गम्भीर नहीं है तो प्रशासन पर से भरोसा उतना लाजमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!