आर्थिक अपराध इकाई द्वारा परीक्षा माफिया, भ्रष्टाचार, भू-माफिया एवं बालू माफिया के विरुद्ध की गयी बड़ी कार्रवाई

परीक्षा से जुड़े मामलों में संजय कुमार प्रसाद एवं चंदन कुमार/चंदन गोयल की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जिनका संबंध बी पी एस सी टी आर ई -3.0 सहित पेपर लीक/सेटिंग से पाया गया।भ्रष्टाचार उन्मूलन के तहत भवेश कुमार सिंह, विकास पदाधिकारी (पाटलिपुत्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक) के विरुद्ध छापेमारी में 60.6% से अधिक आय से अधिक संपत्ति, कई बैंक खाते, वाहन, जमीन-भवन व निवेश से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद हुए। पी एम एल ए, 2002 के अंतर्गत 08 भू-माफिया के विरुद्ध एवं 11 बालू-माफिया के विरुद्ध कुल 54 करोड़ 88 लाख से अधिक की अनुमानित अवैध संपत्ति पर कार्रवाई/प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय को भेजा गया। एनडीपीएस, भ्रष्टाचार निवारण व आर्थिक अपराध के मामलों में वर्ष 2025 में 11 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई तथा एक मामले में दोषसिद्धि हुई। इस सम्बन्ध में पुलिस उप- महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, डॉօ मानवजीत सिंह ढिल्लों द्वारा विस्तृत प्रेस वार्ता आयोजित कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!