बिलासपुर। अग्रसेन महाराज की जयंती पर्व पर रविवार को अग्रवाल समाज ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। करीब 3,000 से अधिक पुरुष, महिलाएं, बच्चे व युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर समाज की एकता, संस्कृति और उत्साह का संदेश दिया।

लखीराम ऑडिटोरियम से निकली शोभायात्रा सदर बाजार, गोलबाजार, तेलीपारा होते हुए अग्रसेन मार्ग और अग्रसेन चौक पहुंची। यहां अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ गीत-संगीत, आकर्षक लाइटिंग और लेजर शो का आयोजन किया गया। आधे घंटे तक चले लेजर शो को देखने हजारों लोग जुटे रहे।
रास्ते भर शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा, इत्र छिड़काव और स्वागत किया गया। अग्रवाल समाज के महिला-पुरुष, बच्चे व युवा एक ड्रेस कोड में शामिल हुए—पुरुष कुर्ता-पायजामा, महिलाएं साड़ी और बच्चे पारंपरिक परिधान में नजर आए। आकर्षक झांकियों व सजावट ने समाज की संस्कृति को जीवंत किया।
शहर के 15 से 20 स्थानों पर विभिन्न संगठनों और परिवारों ने स्वल्पाहार, मिष्ठान व जलपान की व्यवस्था की।
शामिल गणमान्य
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से शिव अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल गुड़ाखू वाले, परसराम निशानियां, अजय जाजोदिया, रामावतार अग्रवाल सूरजपुर, राजेंद्र खेड़िया, भोलाराम मित्तल, किशन बुधिया, डॉ. सुनील केड़िया, अमेश बुधिया, नवीन जाजोदिया, चंचल तोदी, अमित लोहिया, गणेश अग्रवाल, संजय छापरिया, विजय गुप्ता, सुनील तुलसियान, आनंद अग्रवाल, राजुल जाजोदिया, राकेश गोयल, महेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, वासु अग्रवाल, सक्षम निशानियां सहित समाज के बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। महिला समिति से रंजना अग्रवाल, वंदना जाजोदिया, सीमा चौधरी, सीमा अग्रवाल, मेघा जाजोदिया, खुशबू बुधिया, पूनम अग्रवाल आदि महिलाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
आगामी कार्यक्रम
21 सितंबर (रविवार): कुंदन पैलेस में म्यूजिकल हौजी का आयोजन होगा, जिसमें 1,000 से अधिक लोग शामिल होंगे और आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
22 सितंबर (सोमवार): अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। इस दिन सुबह महाआरती, भंडारा, प्रसाद वितरण और शाम 6 बजे श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज के प्रतिभागियों और विभिन्न समितियों को सम्मानित किया जाएगा।
अग्रवाल समाज ने बताया कि यह उत्सव 15 दिन तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के साथ समाज के प्रतिभागियों को अग्र रत्न पुरस्कार और अन्य सम्मान प्रदान किए जाएंगे।